"कोष्टा-कोष्टी महासंघ सदस्य स्व-घोषणा पत्र(Self Declaration)"
मैं कोष्टा-कोष्टी महासंघ की सदस्यता ग्रहण करते हुए सत्यनिष्ठा पूर्वक निम्नलिखित घोषणा करता/करती हूँ—
मैं घोषणा करता/करती हूँ कि सदस्यता प्रपत्र में मेरे द्वारा दी गई सभी जानकारी सत्य, सही एवं प्रामाणिक है। यदि कोई जानकारी असत्य या भ्रामक पाई जाती है, तो मेरी सदस्यता निरस्त की जा सकती है।
मैं प्रमाणित करता/करती हूँ कि मैंने महासंघ के सदस्यता संबंधी सभी नियमों, उपनियमों एवं शर्तों को पढ़ लिया है, समझ लिया है तथा उनका पूर्णतः पालन करने के लिए सहमत हूँ।
मैं सदस्य के रूप में मुझे सौपी गई जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक, ईमानदारी से एवं संगठन के हित में निर्वहन करूँगा/करूँगी।
मैं महासंघ के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों का यथोचित सम्मान बनाए रखूँगा/रखूँगी तथा संगठन की गरिमा को अक्षुण्ण रखूँगा/रखूँगी।
मैं महासंघ को किसी भी प्रकार की राजनीतिक, सांप्रदायिक, गैर-कानूनी अथवा समाज-विघातक गतिविधियों से दूर रखने में सहयोग करूँगा/करूँगी तथा स्वयं भी ऐसी गतिविधियों में महासंघ के नाम का उपयोग नहीं करूँगा/करूँगी।
मैं महासंघ की एकता, उद्देश्यों एवं सामाजिक हितों को बढ़ावा देने हेतु सदैव कार्यरत रहूँगा/रहूँगी।
मैं महासंघ के डिजिटल/वेब पोर्टल पर उपलब्ध आचार संहिता, गोपनीयता नीति एवं प्रशासनिक निर्णयों का सम्मान करूँगा/करूँगी।
भविष्य में मेरे विवरण (पता, मोबाइल, व्यवसाय आदि) में परिवर्तन होने पर मैं अद्यतन जानकारी महासंघ को उपलब्ध कराऊँगा/कराऊँगी।
मैं अपनी स्वेच्छा से इस वेबसाइट पर जानकारी प्रदान कर महासंघ की सदस्यता ग्रहण कर रहा/रही हूं
मैं स्वीकार करता/करती हूँ कि महासंघ के हितों के प्रतिकूल कार्य करने पर संगठन के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही स्वीकार होगी।
मैं उपरोक्त सभी घोषणाओं को स्वेच्छा से एवं पूर्ण सहमति के साथ स्वीकार करता/करती हूँ।
Send Feedback Link over Whatsapp
इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी कोष्टा - कोष्टी महासंघ द्वारा सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि दी गई जानकारी सही और अद्यतन हो, लेकिन इसकी पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते।
आप इस वेबसाइट की जानकारी का उपयोग अपनी जिम्मेदारी पर करते हैं। किसी भी निर्णय या कार्रवाई से पहले संबंधित विशेषज्ञ या आधिकारिक स्रोत से सलाह लेना उचित होगा।
महासंघ किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान, हानि या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा, जो इस वेबसाइट की जानकारी के उपयोग या उस पर निर्भरता के कारण हो सकती है।
इस वेबसाइट पर दिए गए बाहरी लिंक केवल सुविधा के लिए हैं। उन वेबसाइटों की सामग्री या नीतियों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए उनके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
हम किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के इस वेबसाइट की सामग्री में बदलाव करने का अधिकार रखते हैं।